Voice of news 24
22 Jul 2023 15:43PM
पहली बार किसी महिला को पेंटागन सैन्य सेवा शाखा के प्रमुख के लिए नामित किया गया है. उनके नामांकन पर अभी अमेरिकी सीनेट की मुहर लगनी बाकी है.
लिसा, दक्षिण कोरिया में अमेरिकी छठे बेड़े और अमेरिकी नौसैनिक बलों की प्रमुख रह चुकी हैं. उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक कमांडर के तौर पर भी काम किया है.
अगर नौसेना प्रमुख के रूप में उनकी नामांकन पर मुहर लगती है तो वे जॉइंट चीफ़ ऑफ स्टाफ़ में जाने वाली पहली महिला होंगी.एक बयान में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उनके नाम पर मुहर लगने के बाद वे फिर से इतिहास बनाएंगी और उन्हें ऑपरेशनल और पॉलिसी, दोनों क्षेत्रों में महारथ हासिल है.


















