मणिपुर हिंसा: स्मृति ईरानी ने कहा, मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर डालने वाला है

Voice of news 24

22 Jul 2023 13:28Pm

स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर डालने वाला है. विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी थी.लेकिन विपक्ष संसद के पटल पर इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता.”

उन्होंने कहा, ”बेहद चिंताजनक बात ये है कि कल, राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की. लेकिन उन्हें बड़े ही अपमानित ढंग से मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया.”

उन्होंने कहा, “उतना ही चौंकाने वाला एक वीडियो है जो पश्चिम बंगाल के मालदा से आ रहा है, जहां दो दलित महिलाओं को पीट कर उन्हें निर्वस्त्र किया जा रहा है.’’

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]