भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित कर रही, प्रधानमंत्री सदन में मणिपुर पर चर्चा की शुरुआत करें : टीएमसी

Voice of news 24 

22 Jul 2023 12:40PM

 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा या लोकसभा में से किसी एक में चर्चा की शुरुआत करें।.

मणिपुर में जातीय हिंसा और चार मई को दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो प्रसारित होने के मुद्दे पर विभिन्न विपक्षी पार्टियों के विरोध की वजह से 20 जुलाई को शुरू संसद के मानसून सत्र में कामकाज ठप है।.