रक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता : राजनाथ

Voice of news 24

25 May 2023 15:34PM

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन और पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों का परोक्ष जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमाओं पर ‘‘दोहरे खतरे’’ के मद्देनजर भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी में प्रगति पर ध्यान देना चाहिए।

सिंह ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियां विकसित करने की खातिर गहन अनुसंधान करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि विभिन्न रक्षा चुनौतियों से निपटा जा सके।