Voice of news 24
25 May 2023 15:10PM
पिछले साल मई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने से शौचालय में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जैन को अस्पताल में ऑक्सीजन दी जा रही है।

‘आप’ ने बताया कि जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया।.























