झोपड़ी में लगी आग, मासूम भाई-बहन जिंदा जले,मासूमों का शव देख माँ हुई बेहोश,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Voice of news 24

14Apr2023 08:27Am

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के खरगबरवा ग्राम मे बगिजे के पास बनी झोपड़ी मे आग लगने से भाई बहन ज़िंदा जलने से मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार नौतनवा थाना क्षेत्र के खरगबरवा गांव मे गौतम खेत की रखवाली करने के लिए गांव के बाहर घर से बाहर बागिचे मे एक झोपड़ी बनाए थे।करीब 4:30 बजे दोनों बाहर से चेचरा बंद कर झोपड़ी में खेल रहे थे। अचानक झोपड़ी धूं-धू कर जलने लगी। दोनों मासूमों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।  लोगो को पता ही नहीं चला की झोपड़ी मे दो बच्चे खेल रहे थे।गुरुवार शाम यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ

जब घर से मां और दादी चिल्लाते हुए निकलीं कि मेरे बच्चो को बचा लो तब गांव वाले आग बुझाने दौड़े लोगों अपने घरो से बाल्टियों से पानी लेकर पहुंचे और आग बुझाने लगे । लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को जिंदा जलने का पता चलते ही मां सरिता वहीं बेहोश हो गई। इस दौरान परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया । हादसे का कारण किसी को समझ मे नहीं आया।


सूचना के बाद घटनास्थ पर पहुंचे एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि खरकबरवा गाव के रहने वाले गौतम और पशुराम का खेत के बगल मे झोपड़ी थी । दोनो बच्चे झोपड़ी मे खेल रहे थे। कि अज्ञात कारण से आग लगने से झोपड़ी मे ही उनकी जलकर मौत हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर दैवीय आपदा राहत कोष के द्वारा परिजन को चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएम सतेन्द्र कुमार व एसपी डा. कौस्तुभ घटनास्थल पर पहुंच का परिजनो का हर सम्भव सहयोग करने की बात कह

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.