21 Sep 2022 11:21 AM
मंगलवार की देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने मुलाकात की। ओपी राजभर ने मुलाकात के दौरान सीएम योगी से राजभर बिरादरी को ST का दर्जा दिलाए जाने को लेकर मांग रखी। सीएम योगी ने सहमति जताते हुए केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। सीएम योगी के साथ मुलाकात करने ओपी राजभर के अलावा उनके बेटे अरविंद राजभर भी मौजूद रहे।
सीएम ने कहा,”राजभर समाज के प्रति सरकार संवेदनशील है। राजभर ने बताया कि यूपी में राजभर बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल किया गया है। जबकि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में राजभर बिरादरी को अनुसूचित जनजाति में रखा गया है। यूपी में भी इस बिरादरी को बहुत जल्द अनुसूचित जनजाति का लाभ मिलने लगेगा। केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिछड़े राजभर बिरादरी के युवाओं को एजुकेशन और जॉब के ज्यादा मौके मिलने लगेंगे।”



















