सतीश महाना के वायरल वीडियो को लेकर बुलंदशहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

वायरल वीडियो पर खड़ा हुआ विवाद

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, उन्नाव जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वीडियो में प्रथम दृष्टया विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान बजने के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

निष्पक्ष जांच और साक्ष्य जुटाने की मांग

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रगान देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी बिना जांच किसी को सीधे दोषी नहीं ठहरा रही है, बल्कि पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक और तकनीकी जांच चाहती है।

ज्ञापन में मांग की गई कि

वायरल वीडियो की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जाए।

कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित की जाएं।

कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों, सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं।

राष्ट्रगान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को स्पष्ट किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि यदि जांच में राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े किसी भी नियम या कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में ये नेता रहे शामिल

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनोज शर्मा और वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। प्रदर्शन के दौरान मनीष चतुर्वेदी, मुनीर अकबर, पुष्पेंद्र चौधरी, देशदीपक भारद्वाज, मौ. मुंतज़िर, ज्ञानेंद्र कुमार, अभिलाष बाल्मिकी, जुबेर फारुखी, सादिक सैफी, आरिफ मलिक, जुबेर राणा एडवोकेट और राजेंद्र कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.