महराजगंज

महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परतावल क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित स्थित एन.डी.ए.एम. अकादमी में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परतावल क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित स्थित एन.डी.ए.एम. अकादमी में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत सुबह छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। विशेष बैंड ग्रुप की धुन पर कदमताल करते हुए बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। इस दौरान भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह और महात्मा गांधी की वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हरे वृक्ष रूपी परिधान में बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र राय, नागेश्वरी देवी के प्रधानाचार्य निखिल पाण्डेय तथा राहुल द्विवेदी व सूरज पाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य व नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधक आशीष दीक्षित, प्रधानाचार्य रतन पाण्डेय, शिक्षक कृष्ण मोहन चौबे, अमित यादव, विवेक तिवारी तथा शिक्षिका समा परवीन, आकृति उपाध्याय, अनामिका उपाध्याय, शिवानी चौरसिया, संजना वर्मा, श्वेता वर्मा व कविता का विशेष योगदान रहा। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
बागपत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ौत स्थित बड़का रोड से एडवोकेट आकिब चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य व सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। pic.twitter.com/GTls7Kn6iB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2026

























