सिद्धार्थनगर: साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को वापस मिली धनराशि, खेसरहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदिका के साइबर फ्रॉड में गंवाए गए ₹3,399 उसके खाते में सकुशल वापस करा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदिका के साइबर फ्रॉड में गंवाए गए ₹3,399 उसके खाते में सकुशल वापस करा दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलौहा (थाना खेसरहा) निवासी लक्ष्मी गुज्जर पत्नी महावीर गुज्जर ने 05 अगस्त 2026 को एनसीआरपी पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से ₹3,399 का साइबर फ्रॉड हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली साइबर टीम ने तत्परता दिखाई। बैंक के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर साइबर सेल ने 10 अगस्त 2026 को आवेदिका की पूरी ठगी गई धनराशि उनके बैंक खाते में वापस करवा दी।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिक्रूट कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रंभा यादव शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.