श्री सिद्ध बाबा आंचरू कला के प्राचीन शिव मंदिर पर हुआ जलाभिषेक, पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव आंचरू कला स्थित श्री सिद्ध बाबा के प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव आंचरू कला स्थित श्री सिद्ध बाबा के प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

हरिद्वार से 20वीं बार पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे शिव भक्त सोनपाल सिंह ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यवस्थाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर और सुगम हुई हैं, जिससे कांवड़ियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिली है।

जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान कांवड़ यात्रा के गुरु प्रकाश भोले, रॉबिन शर्मा (डीजे वाले), पिंटू, धननू सिंह, विकास, मनीष कुमार, विक्रम, शिवा, सौरभ, हर्ष, प्रियांशु, विमल, सचिन, दीपक, मोहित, सोनू, उमेश, विनय बिट्टू, सुमित, भूरा, तोता और रॉबिन कुमार सहित दर्जनों शिव भक्त उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.