जोगिया उदयपुर: पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के निर्देशन व थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे डड़िया टोला भटौली गांव से कार्रवाई की। पुलिस ने उप जिला मजिस्ट्रेट बांसी के न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित वारंटी राजेंद्र पुत्र दुर्गाप्रसाद और उसकी पत्नी प्रभावती (निवासीगण डड़िया टोला भटौली) को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों वारंटियों को पेशी के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय बांसी रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामशीला यादव, रिक्रूट कांस्टेबल कृपाशंकर और महिला होमगार्ड अमिता शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.