सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया एक प्रेम प्रसंग का मामला तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार एक सुखद मोड़ पर पहुँच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया एक प्रेम प्रसंग का मामला तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार एक सुखद मोड़ पर पहुँच गया है। घर से निकली युवती और उसके प्रेमी की पुलिस द्वारा बरामदगी किए जाने के बाद, दोनों परिवारों की आपसी सहमति से स्थानीय मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका विवाह संपन्न करा दिया गया। इस अनोखी शादी में वर और वधू दोनों पक्षों के परिजन साक्षी बने।
27 जून को घर से निकली थी युवती, पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सागर रौजा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते 27 जून को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस दौरान युवती के साथ उसकी नाबालिग छोटी बहन भी थी। बेटियों के अचानक लापता होने से परेशान पिता ने 30 जून को भवानीगंज थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस की मुस्तैदी से हुई बरामदगी
थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की और गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को सफलता हासिल करते हुए युवती, उसकी छोटी बहन और प्रेमी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
उम्र और रजामंदी ने बदली कानून की राह, मंदिर में सात फेरे
चूँकि युवती पूरी तरह बालिग थी और उसने अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद दोनों परिवारों के बड़ों ने सूझबूझ का परिचय दिया। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद शादी पर सहमति बन गई। इसके तुरंत बाद भवानीगंज स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में परिजनों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया।
5 महीने से संपर्क में थे प्रेमी युगल
विवाह के बंधन में बंधे प्रेमी गोपाल पांडे (निवासी: पिपरा इस्माइल, जनपद गोंडा) ने बताया कि वे दोनों पिछले करीब पांच महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अब परिवार की मौजूदगी और आशीर्वाद से यह शादी हुई है, जिससे वे बेहद खुश हैं। वहीं, युवती अंजू शर्मा ने भी बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से यह विवाह करने की बात स्वीकार की। वर के पिता ने भी इस नए रिश्ते पर अपनी खुशी जाहिर की है।
उधर, भवानीगंज थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। दोनों पक्ष बालिग हैं और उनकी आपसी सहमति के बाद आगे की जो भी वैधानिक कार्रवाई है, वह नियमानुसार पूरी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













