बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्याना गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पालिका परिषद स्याना के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने नगर के बुगरासी रोड स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पालिका परिषद स्याना के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने नगर के बुगरासी रोड स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रखे गए गोवंश की स्थिति, खान-पान और बरसात के मौसम में की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

ईओ सेवाराम राजभर ने सबसे पहले गौशाला में गोवंश को दिए जा रहे हरे चारे, भूसा और साफ पानी की व्यवस्था देखी। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य, सफाई और रहने की जगह की स्थिति के बारे में कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली। बरसात में गोवंश को ठंड, पानी भराव और बीमारियों से बचाने के लिए किए गए इंतजामों को भी परखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा भंडारण और दवाओं की उपलब्धता को देखा। ईओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोवंश को समय से हरा चारा और साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। गौशाला में नमी और कीचड़ न हो, इसके लिए नियमित सफाई कराई जाए। बीमार गोवंश का तुरंत उपचार कराया जाए और उनके स्वास्थ्य की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए।
अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर का बयान
अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि “गौशाला में रखे गए निराश्रित गोवंश की देखभाल हमारी प्राथमिकता है। लगातार बारिश के कारण गोवंश को बचाने के लिए टीन शेड और जल निकासी दुरुस्त रखी जाए। मैंने आज हरे चारे की गुणवत्ता, गोवंश के रखरखाव और बरसात से बचाव के इंतजामों को देखा है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और गोवंश को पौष्टिक आहार समय पर मिले। किसी के द्वारा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी के द्वारा लापरवाही संज्ञान में आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त जगह, रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण करता रहेगा।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













