पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 दिन में संस्थान उड़ाने की दी धमकी

बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा एजुकेशन हब मुसल्लहपुर हाट मंगलवार को उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब देश के विख्यात शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान को निशाना बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा एजुकेशन हब ‘मुसल्लहपुर हाट’ मंगलवार को उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब देश के विख्यात शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान को निशाना बनाया गया। व्यापारिक खुन्नस और आपसी विवाद के चलते दो कोचिंग संचालकों के गुंडों ने खान सर के संस्थान के बाहर सरेआम गुंडागर्दी की। हमलावरों ने न सिर्फ ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की, बल्कि कोचिंग के भीतर घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके के छात्रों और स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस होकर आए उपद्रवियों ने इलाके में अपनी धमक जमाने और डर का माहौल पैदा करने के लिए करीब 5 से 6 राउंड सरेआम गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावरों ने सड़क किनारे और कोचिंग के मुख्य द्वार पर लगे खान सर के पोस्टर व बड़े-बड़े बैनर भी फाड़ डाले। वारदात के बाद मुसल्लहपुर हाट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

 

इस जानलेवा हमले के बाद खुद खान सर मीडिया के सामने आए और उन्होंने घटना की पूरी सच्चाई बयां की। उन्होंने बताया

कुछ असामाजिक तत्व और गुंडे अचानक हमारे संस्थान में घुस आए। उन्होंने चिल्लाते हुए सीधे तौर पर धमकी दी कि दो दिन के अंदर इस पूरी कोचिंग को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद उन्होंने हमारे पूरे ऑफिस के केबिन और कीमती सामानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब वहां तैनात हमारे सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की हिम्मत दिखाई, तो उन्होंने लाठी-डंडों और हथियारों के कुंदों से मार-मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सस्ती फीस और रिकॉर्ड सिलेक्शन से पेट में दर्द क्यों?

खान सर ने इस हमले के पीछे की मुख्य वजह का पर्दाफाश करते हुए शिक्षा जगत के कुछ ‘व्यावसायिक मठाधीशों’ पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पड़ोस के ही एक कोचिंग संचालक को हमारी नीतियां रास नहीं आ रही हैं।

 

खान सर ने कड़े शब्दों में कहा, “विवाद की मुख्य वजह यह है कि ये लोग चाहते हैं कि हम इतनी कम फीस में गरीब और बेसहारा बच्चों को न पढ़ाएं। वे हमसे आकर कहते हैं कि तुम इतने सस्ते में क्यों पढ़ा रहे हो, ऐसे तो सारा रिजल्ट तुम्हारे ही यहाँ से हो जाएगा? मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि अमीर हो या गरीब, शिक्षा का अधिकार सबको है। जब हमारे यहाँ से पढ़कर हजारों की संख्या में छात्रों का सिलेक्शन होता है, तो ये लोग बौखला जाते हैं और हमें दबाने के लिए ऐसी घिनौनी साजिशें रचते हैं।” खान सर ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से कड़ी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, SSP बोले पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और आला अधिकारियों के साथ पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का आधिकारिक बयान

कोचिंग सेंटर के बाहर मारपीट और तोड़फोड़ की गंभीर वारदात हुई है। उपद्रवियों द्वारा संस्थान के मुख्य द्वार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना में घायल एक गार्ड को काफी चोटें आई हैं, जिनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है और कोचिंग व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों के बयान के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजधानी की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इन असामाजिक तत्वों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

खान सर के देश भर में करोड़ों प्रशंसक और छात्र हैं। इस हमले की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही छात्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों ने मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनएसए जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। एहतियात के तौर पर मुसल्लहपुर हाट इलाके में अतिरिक्त पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.