महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटकीबारी गांव के पास आज देर शाम करीब छह बजे दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटकीबारी गांव के पास आज देर शाम करीब छह बजे दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है
सरवन (35 वर्ष) पुत्र सुदामा – निवासी: ग्राम बरवा द्वारिका, थाना कोठीभार।
केदार (55 वर्ष) पुत्र रम्पत – निवासी: ग्राम कुड़ियां, थाना निचलौल।
बिंद्रावती (50 वर्ष) – (केदार की पत्नी), निवासी: ग्राम कुड़ियां, थाना निचलौल।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल ले जाया गया। CHC के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक और गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













