बुलंदशहर
बुलन्दशहर जनपद के मौसम विभाग द्वारा जिले में 10 जुलाई 2026 को अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के मौसम विभाग द्वारा जिले में 10 जुलाई 2026 को अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 10 जुलाई 2026 को बंद रहेंगी। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा।
आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है ताकि भारी बारिश के दौरान छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन से उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













