सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ की तैयारियों को परखने और इसे एक बड़ा जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ की तैयारियों को परखने और इसे एक बड़ा जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को प्रदेश के माननीय पर्यावरण, वन, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में एक हाई-प्रोफाइल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) कार्यालय में आयोजित इस वर्चुअल बैठक में गूगल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकिंग सेक्टर्स और प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों ने मिलाया हाथ
डीएफओ कार्यालय में उप प्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक की स्थानीय कमान संभाली गई। इस दौरान महावृक्षारोपण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने, व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने और सबसे महत्वपूर्ण पौधरोपण के बाद उनकी सुरक्षा व उचित देखभाल को लेकर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने अमूल्य और तकनीकी सुझाव साझा किए। बैठक में बैंकिंग संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र, व्यापार मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रशासन को इस महाअभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का पूरा भरोसा दिलाया।
बैठक में यह प्रबुद्ध वर्ग और अधिकारी रहे मौजूद
‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ की इस महत्वपूर्ण तैयारियों से जुड़ी बैठक में जनपद के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
सुनील रावत (शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक)
डॉ. राजेश अग्रहरी (चिकित्सा अधिकारी) व अरुण कुमार तिवारी (चीफ फार्मासिस्ट)
अवधेश यादव (जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत्त संघ)
सिद्धार्थ गौतम (प्रबंधक, वृद्धाश्रम)
धीरज गुप्ता (कार्यवाहक अध्यक्ष, संस्कार भारती)
राणा प्रताप सिंह (जिला प्रभारी, व्यापार संगठन), शिवदत्त अग्रहरी (अध्यक्ष) व नीरज श्रीवास्तव (महामंत्री, व्यापार संगठन)
निशांत पांडे (नेहरू युवा केंद्र)
मोहम्मद रेहान (एनसीसी कैडेट) तथा सहायक सिद्धार्थ शंकर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वन विभाग की ओर से सभी संगठनों से अपील की गई कि वे 12 जुलाई को अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बूथों और रोपण स्थलों तक लाएं, ताकि सिद्धार्थनगर को पूरी तरह हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













