बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान संघ द्वारा जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान संघ द्वारा जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश लोधी एवं जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को पौधारोपण अभियान हेतु किसी भी प्रकार के पौधों की आवश्यकता हो, तो कृपया संघ को अवश्य अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पौधों की व्यवस्था संघ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे हमारा पौधारोपण अभियान अधिक से अधिक सफल एवं प्रभावी बन सकेगा। नोट: पौधे ले जाने की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति को स्वयं करनी होगी।
दोनों नेताओं ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












