सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव के अधीक्षक डॉ. पी.एन. यादव ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर प्रसव कक्ष तक की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय तक अस्पताल की ओपीडी में 22 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। डॉ. यादव ने ओपीडी कक्ष में मौजूद मरीजों से सीधे बातचीत की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें बाहर से दवा तो नहीं लिखनी पड़ रही है और डॉक्टर का व्यवहार कैसा है।
अधीक्षक ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। उन्होंने प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













