सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस: सांसद जगदंबिका पाल बोले- भामाशाह का त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रेरणा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार शाम विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार शाम विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

भामाशाह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा को समर्पित: सांसद

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह केवल महाराणा प्रताप के सहयोगी ही नहीं, बल्कि उनके सबसे विश्वसनीय मित्र और अद्वितीय सलाहकार भी थे। उन्होंने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि जब विपरीत परिस्थितियों में स्वतंत्रता का संघर्ष धीमा पड़ रहा था और राजकोष खाली हो चुका था, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन-संपत्ति राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सौंप दी। उनके इसी अप्रतिम योगदान ने मेवाड़ की अस्मिता को सुरक्षित रखते हुए स्वतंत्रता के संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की थी।

मुख्यमंत्री का निर्णय व्यापारियों के सम्मान का प्रतीक: विधायक

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बीच भामाशाह ने अपना समस्त धन देकर महाराणा प्रताप की सेना के पुनर्गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में घोषित करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देश के विकास की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने व्यापारी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भामाशाह का व्यक्तित्व आज भी समाज को राष्ट्रसेवा की राह दिखाता है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि देश और समाज के आर्थिक विकास में व्यापारी वर्ग की भूमिका सदैव अग्रणी रही है।

अधिकारियों ने व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजा

समारोह के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया। सभी सम्मानित व्यापारियों को मुख्य मंच से प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद

इस भव्य आयोजन के दौरान सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ सौरभ, बंधु उपायुक्त विजय सिंह बिसेन, सहायक आयुक्त मनोज वर्मा, परमहंस यादव, कुलदीप, राज्य कर अधिकारी जयप्रकाश भारती, महेंद्र प्रताप सिंह, सदाशिव त्रिपाठी, प्रमोद भास्कर सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.