बुलंदशहर: सिकंदराबाद के किशनपुर में बाइक हटाने के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक ‘भास्कर’ गंभीर रूप से घायल; गाँव में पुलिस बल तैनात

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद औद्योगिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर में आज शुक्रवार की शाम बाइक खड़ी करने और उसे हटाने के मामूली विवाद ने रौद्र रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद औद्योगिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर में आज शुक्रवार की शाम बाइक खड़ी करने और उसे हटाने के मामूली विवाद ने रौद्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दबंगों द्वारा जमकर पथराव, कार में तोड़फोड़ और खुलेआम फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में ‘भास्कर’ नामक एक स्थानीय युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा के युवकों से शुरू हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी ग्रेटर नोएडा के ग्राम सैथली निवासी कुछ युवक किशनपुर गांव आए हुए थे। इन युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल किशनपुर गांव के ही पीड़ित पक्ष के घर के ठीक सामने खड़ी कर दी थी। जब पीड़ित परिवार ने अपने दरवाजे के आगे से बाइक हटाने को कहा, तो युवक आगबबूला हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही लाठी-डंडों के साथ हिंसक मारपीट में बदल गई।

कार में तोड़फोड़ और फायरिंग, भास्कर को लगी गोली

आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्साए बाहरी युवकों ने वहां खड़ी एक कार को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ की और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल के बीच दबंगों ने दहशत फैलाने के इरादे से अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी की चपेट में आने से स्थानीय युवक भास्कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

लहूलुहान हालत में भास्कर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर तत्काल ‘हायर मेडिकल सेंटर’ के लिए रेफर कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय की बाइट सभी पहलुओं की जांच जारी, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल और आला अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर खोखे व अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

किशनपुर गांव में फायरिंग, मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं (सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान) से सघन जांच की जा रही है। उपद्रव करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गाँव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.