बृजमनगंज में 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगी 12 नई सड़कें, अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया शिलान्यास

महराजगंज

महराजगंज जनपद केआदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद केआदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 12 नई सड़कों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और समय सीमा के भीतर पूरे कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को जलभराव और जर्जर रास्तों की समस्या से राहत मिल सके।

अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और सड़क, नाली तथा प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह, शिव प्रसाद चौरसिया, जेपी गौड़, राजू जायसवाल, रवि यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, कृष्ण मोहन सिंह, अंबेडकर कुमार और भदाई चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.