दानपुर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए ताजिया, पुलिस रही मुस्तैद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर में शुक्रवार, 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर ताजिए का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर में शुक्रवार, 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर ताजिए का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में भाग लेकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद किया। इस मौके पर धौलपुर के सलीम, सिराज, हाफिज, वसीम अकरम और फखरुद्दीन सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।

जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां अकीदतमंदों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत अपनी पुलिस टीम और भारी बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते पूरा कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया और इस शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.