बुलंदशहर
बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भोरा मै दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भोरा मै दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया 60 साल से ऊपर महिलाओं और वृद्धो को व्हील चेयर, घुटनो की बैल्ट, कान की मशीन, कमर की बेल्ट आदि सामान ग्रामीणों को वितरण किया गया। इस मौके पर जिले से विक्रम सोलंकी, पुनर्वास विशेषज्ञ टीम अभय कुमार, मोहित वर्मा, पुष्पेंद्र नगर, कृष्णा फाउंडेशन की तरफ से रहे।
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया सरकार की तरफ से योजनाओं का जानकारी देते हुए वृद्धो को सामान वितरण किया गया है। ग्रामीणों को सरकार योजना का लगातार भरपूर फायदा मिलना है। इस मौके पर ललित भाटी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, गजेंद्र सिंह, बुथ अध्यक्ष राहुल भाटी, चित्र पंडित जी आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे।
60 साल से ऊपर वृद्ध राजेंद्र सिंह, सत्यवती, ओमप्रकाश, नाहर सिंह, शीला देवी, अंगूरी, गीता, विमला, अंगूरी देवी आदि ग्रामीण रहे।
इटावा: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।@etawahpolice @Uppolice pic.twitter.com/v1w78mHHBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













