बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के गांव दारापुर में सगाई समारोह के दौरान उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर रस्मों को बीच में ही रुकवा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के गांव दारापुर में सगाई समारोह के दौरान उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर रस्मों को बीच में ही रुकवा दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब उसे बिना बताए दूसरी जगह शादी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती का दारापुर निवासी सूर्य गिरी पुत्र रामराज गिरी के साथ पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती को सूचना मिली कि बुधवार को सूर्य गिरी की सगाई अलीगढ़ की एक युवती से हो रही है और 28 जून को उसकी बारात जानी तय हुई है। इस पर पीड़िता ने तत्काल थाना अहमदगढ़ पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
इसके बाद युवती सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची, जहां सगाई की तैयारियां चल रही थीं। युवती के विरोध और हंगामे के चलते परिजनों को सगाई रोकनी पड़ी। मामले में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
इटावा: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।@etawahpolice @Uppolice pic.twitter.com/v1w78mHHBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













