लखीमपुर खीरी:मैलानी-नानपारा रेलखंड: 28 जून से बदला गाड़ी संख्या 52262 का समय, अब सुबह 10:50 बजे होगी रवाना; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मैलानी/लखीमपुर खीरी

मैलानी – नानपारा मीटर गेज रेलखंड पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैलानी – नानपारा मीटर गेज रेलखंड पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। रेल प्रशासन ने इस मार्ग पर संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 52262 (मैलानी से नानपारा) के समय में आगामी 28 जून 2026 से बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। नए समय सारणी के अनुसार, अब यह ट्रेन अपने पुराने समय सुबह 8:50 बजे के स्थान पर दो घंटे देरी से यानी सुबह 10:50 बजे मैलानी जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

Image

समय में किए गए इस बदलाव से आस-पास के कई जनपदों और कस्बों से आने वाले यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। अब पूरनपुर, पीलीभीत, गोला और लखीमपुर की दिशा से विभिन्न साधनों व ट्रेनों के जरिए सुबह 10:45 बजे तक मैलानी जंक्शन पहुंचने वाले यात्री भी इस ट्रेन को आसानी से पकड़ सकेंगे।

समय परिवर्तन के बाद इन यात्रियों को भीरा, पलिया कलां, तिकुनिया और नानपारा की ओर आगे जाने के लिए एक बेहतर और सुलभ कनेक्टिंग ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनका समय और सफर दोनों आसान होंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 28 जून या उसके बाद इस मार्ग पर यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे इंक्वायरी या स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के नए समय की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.