बुलंदशहर: नरौरा पहुंचे संभल विभाग प्रचारक शरद जी, मुकेश राज सिंह वार्ष्णेय के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

डिबाई/नरौरा

बुलंदशहर जनपद में संभल विभाग के विभाग प्रचारक शरद जी आज एक संक्षिप्त प्रवास के तहत डिबाई क्षेत्र के नरौरा नगर पहुंचे। उनके साथ अमरोहा, संभल और बबराला जिलों के जिला प्रचारकों सहित विभाग के समस्त प्रचारक और विस्तारक भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में संभल विभाग के विभाग प्रचारक शरद जी आज एक संक्षिप्त प्रवास के तहत डिबाई क्षेत्र के नरौरा नगर पहुंचे। उनके साथ अमरोहा, संभल और बबराला जिलों के जिला प्रचारकों सहित विभाग के समस्त प्रचारक और विस्तारक भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी फरह में आयोजित होने वाली प्रांतीय प्रचारक बैठक में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान मार्ग में उनका नरौरा आगमन हुआ।

मुकेश राज सिंह वार्ष्णेय के आवास पर हुआ जलपान कार्यक्रम

नरौरा नगर आगमन पर संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मुकेश राज सिंह वार्ष्णेय के आवास पर सभी सम्मानित प्रचारक बंधुओं और विस्तारकों के लिए एक जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक शरद जी का स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा अत्यंत आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।

संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर दिया मार्गदर्शन

जलपान कार्यक्रम के दौरान एक अनौपचारिक बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें विभाग प्रचारक शरद जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को संगठन की मजबूती, शाखा विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण पाथेय व मार्गदर्शन दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके उपरांत समस्त प्रचारक टोली फरह में होने वाली आगामी बैठक के लिए आगे रवाना हो गई।

कार्यक्रम में ये स्वयंसेवक रहे उपस्थित

इस गरिमामयी जलपान कार्यक्रम और स्वागत वेला के अवसर पर मुख्य रूप से,प्रताप बच्चन (खंड कार्यवाह),बी.बी. सिंह,संजय सिंघल,तनु गुप्ता,सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय स्वयंसेवक और गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.