बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की प्रसिद्ध स्याना फल पट्टी में इन दिनों ‘चौसा’ किस्म के आम के पेड़ों के अचानक सूखने से स्थानीय आम उत्पादक और किसान बेहद चिंतित हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की प्रसिद्ध स्याना फल पट्टी में इन दिनों ‘चौसा’ किस्म के आम के पेड़ों के अचानक सूखने से स्थानीय आम उत्पादक और किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों की इस बड़ी समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्य दिशा कमेटी के सदस्य बब्बन मियां ने दिल्ली में उच्च स्तरीय कृषि अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया।
शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के कृषि उपनिदेशक बब्लू कुमार और जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण कृषि वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम के साथ प्रभावित बागों में पहुंचे।
प्रशासनिक टीम ने किया प्रभावित बागों का निरीक्षण
कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने स्याना फल पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। टीम ने सूख रहे चौसा आम के पेड़ों का बारीकी से निरीक्षण किया और इस रहस्यमयी बीमारी या समस्या के कारणों को समझने के लिए प्रभावित पेड़ों व मिट्टी के सैंपल एकत्र किए।
किसानों को जल्द समाधान का भरोसा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित आम उत्पादकों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राथमिक बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि जांच के बाद जल्द ही इस समस्या का सटीक वैज्ञानिक समाधान और दवाइयां सुझाई जाएंगी, ताकि फल पट्टी के अन्य बागों को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों को और अधिक नुकसान न उठाना पड़े।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय बागवानों में अपनी फसलों के बचाव को लेकर उम्मीद जगी है।
उत्तर प्रदेश के #मेरठ जनपद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/2eCljr2P2k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













