सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध शिया बहुल कस्बे हल्लौर में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक अलम और ज़ुलजनाह का जुलूस बेहद अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध शिया बहुल कस्बे हल्लौर में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक अलम और ज़ुलजनाह का जुलूस बेहद अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद इमाम हुसैन की याद में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा।
सुबह 5 बजे आग पर मातम से हुई शुरुआत
जुलूस की शुरुआत बेहद भावुक और हैरतअंगेज मंजर के साथ हुई। सुबह ठीक 5 बजे अकीदतमंदों ने दहकते अंगारों (आग) पर चलकर मातम किया। इसके बाद सुबह 6 बजे मुख्य मातमी जुलूस का आगाज हुआ, जिसने पूरे हल्लौर कस्बे का भ्रमण किया। चारों तरफ ‘या हुसैन, या अली’ की सदाएं गूंजती रहीं।
मौलाना जमाल हैदर ने की तकरीर
कस्बे का भ्रमण करते हुए यह जुलूस सुबह 10 बजे बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर पहुंचा। यहाँ आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना जमाल हैदर रिजवी ने कर्बला के शहीदों की शहादत पर विस्तृत रोशनी डाली। तकरीर के बाद हल्लौर की मशहूर अंजुमन ‘गुलदस्ता-ए-मातम’ और ‘फरोग-ए-मातम’ के नौहाख्वानों और अकीदतमंदों ने पुरदर्द नौहे पढ़े।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया जंजीरी मातम
कर्बला के भूखे-प्यासे शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के लिए छोटे बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों ने खुद को जंजीरों और चाकुओं से लहुलुहान कर लिया। लहू बहाकर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और उनके परिजनों की शहादत को याद किया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
इस ऐतिहासिक जुलूस में मुख्य रूप से नफीस हल्लौरी, कामयाब बबलू, रॉबिन सिंह, मोहम्मद मेहंदी, नायब रिजवी, आदिल रिजवी, अमन रिजवी, मोहम्मद औन रिजवी और अनीस संजू सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग व दूर-दराज से आए जायरीन शामिल हुए। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डुमरियागंज थाने की पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस बल पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा।
इटावा: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसके बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।@etawahpolice @Uppolice pic.twitter.com/v1w78mHHBx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













