कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास टोल प्लाजा पर खड़े एक गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास टोल प्लाजा पर खड़े एक गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि गैस टैंकर धू-धू कर जल रहा है और आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि गैस से भरा यह टैंकर बाईपास टोल प्लाजा पर खड़ा था, तभी अचानक इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। गैस होने के कारण आग ने पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। टोल प्लाजा जैसे व्यस्त स्थान पर आग लगने से वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
कई लोगों के हताहत होने की सूचना
इस भीषण अग्निकांड में कई लोगों के झुलसने और हताहत होने की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कोखराज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके की ओर रवाना हो चुकी हैं। स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाने और आस-पास के वाहनों को सुरक्षित दूर हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कौशाम्बी जनपद से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास टोल प्लाजा पर खड़े एक गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि गैस टैंकर धू-धू कर जल रहा है pic.twitter.com/u3BZzpw0T9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 26, 2026













