बुलंदशहर: अरनिया पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद भैंस व मोटर तार चोर गैंग के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; एक घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अरनिया पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भैंस व मोटर तार चोरी करने वाले गैंग के 2 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अरनिया पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भैंस व मोटर तार चोरी करने वाले गैंग के 2 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व मोटर का कॉपर तार बरामद किया है।

मुठभेड़ ऐसे हुई

प्रभारी निरीक्षक थाना अरनिया के अनुसार 25/26 जून 2026 की रात्रि थाना अरनिया पुलिस व स्वाट टीम देहात चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. तालिब पुत्र रशीद, निवासी ग्राम शेरपुर बांगर, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर – घायल
2. जबशेर पुत्र फकीर मोहम्मद, निवासी ग्राम शेरपुर बांगर, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर

बरामदगी

पुलिस ने मौके से 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्प्लेन्डर बाइक UP13W2646, मोटर का कॉपर तार लगभग 5.5 किलोग्राम व ताला व मोटर तोड़ने वाले 02 औजार बरामद किए हैं।

शातिर अपराधी, दर्ज हैं 26 मुकदमे

गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर किस्म के चोर हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तालिब पर आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या का प्रयास 307, लूट 395, डकैती 392, गैंगस्टर एक्ट 2/3 व BNS 303(2), 305, 331(4) आदि धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। केस वर्ष 2019 से 2026 तक अनूपशहर, डिबाई, कोतवाली देहात, रामघाट, बरला, कवासी, अरनिया, जहांगीराबाद थानों में दर्ज हैं।

जबशेर पर गैंगस्टर एक्ट 2/3, आर्म्स एक्ट 4/25 व BNS 303(2), 305, 331(4), 61(2) आदि धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसके ज्यादातर केस 2025-2026 में अनूपशहर, अहमदगढ़, डिबाई, अरनिया, जहांगीराबाद थानों में दर्ज हुए हैं।

दोनों पर थाना अरनिया क्षेत्र में दिनांक 16.04.2026 को 4 भैंस चोरी – FIR 0154/2026 धारा 303(2) BNS व थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दिनांक 24.06.2026 को 2 मोटरों से कॉपर तार चोरी – FIR 0339/2026 धारा 305 BNS के मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार करने वाली टीम

थाना अरनिया पुलिस टीम: उ0नि0 सोनवीर सिंह सोलंकी थानाध्यक्ष, उ0नि0 नंदकिशोर, उ0नि0 अनुराग गौतम, उ0नि0 अवधेश सिंह, उ0नि0 सचिन कुमार, उ0नि0 विशाल कुमार, है0का0 सौरभ, है0का0 सूरजमाल, का0 सोनू खान, का0 दीपक सारस्वत, का0 चन्द्रप्रकाश धनगर, का0 प्रिंस चौधरी।

स्वाट टीम देहात: लोकेश अग्निहोत्री प्रभारी स्वाट टीम देहात, है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 विवेक कुमार, है0का0 अरुण कुमार, का0 आकाश चौहान, का0 अजय सोलंकी, का0 राजकुमार सिंह, का0 भरत कुमार, का0 मनीष खोखर, का0 विपिन कसाना, का0 नदीम अहमद, का0 सोहनवीर सिंह, का0 रूपसिंह, का0 अमन चौहान।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अरनिया पर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.