बुलंदशहर
बुलंदशहर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत मोहर्रम पर्व पर निकाले जा रहे जुलूसों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एएसपी नगर ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण करने के साथ-साथ ताजियों के निकलने वाले मार्गों का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थलों की स्थिति देखी और बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात प्रबंधन एवं समग्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस का उद्देश्य है कि मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













