सिद्धार्थनगर: ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम में बोले पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भारत भारी मंडल अंतर्गत तेलियाडीह गांव में ‘कर्मयोगी परिवार’ द्वारा ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भारत भारी मंडल अंतर्गत तेलियाडीह गांव में ‘कर्मयोगी परिवार’ द्वारा ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय जनता और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। मंगलवार की रात आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में हुए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की।

पूर्व विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और सरकार की योजनाओं के प्रति अपना समर्थन जताया।

इस अवसर पर नगर पंचायत भारत भारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी, दिलीप कुमार पांडेय उर्फ छोटे, रघुनन्दन पांडेय सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.