हापुड़
हापुड़ थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जनपदों से वाहन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।
मिली जानकारी के अनुसार, धौलाना पुलिस की टीम रावली पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके 6 शातिर चोरों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र, अभिषेक और वाहिद निवासी ग्राम शरीफपुर भैंसरोली (थाना अगौता, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की पहचान आदिल व आस मोहम्मद निवासी मजीदपुरा (गली नंबर-7) और शादाब निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान (दोनों थाना हापुड़ नगर) के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और बड़े पैमाने पर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। धौलाना थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य वाहनों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026












