औरैया
औरैया जनपद में अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने छापेमारी कर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राजकुमार (उम्र 41 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश, निवासी अम्बेडकरनगर (थाना अजीतमल) और अरविंद सिंह (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, निवासी ग्राम मिलक (थाना अयाना, जनपद औरैया) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने इन दोनों अभियुक्तों को 22 जून 2026 की रात करीब 09:45 बजे ग्राम डेरा बंजारन में विकास कुशवाहा की प्लाटिंग के पीछे बने एक कच्चे मकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना अयाना में मुकदमा अपराध संख्या 67/26, धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अयाना थाने के वरिष्ठ उप-निरीक्षक जीतमल सिंह मय हमराह, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026













