औरैया
औरैया जनपद के अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेला थाने के उप-निरीक्षक ब्रजभूषण तिवारी ने अपनी हमराह टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए वारंटी पंकज कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रामआसरे उर्फ अलवर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त मण्डी रोड, कस्बा व थाना बेला (जनपद औरैया) का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार यादव के खिलाफ बेला थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह मुकदमा अपराध संख्या 157/15 (धारा 504/506 भादवि), मुकदमा अपराध संख्या 227/16 (धारा 384 भादवि) और मुकदमा अपराध संख्या 298/17 (धारा 34/323/504/506/384 भादवि) से संबंधित मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को समय से न्यायालय भेज दिया है।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026













