औरैया: अयाना पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, विधिक कार्रवाई जारी

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान चरन सिंह उर्फ गटुआ (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह, निवासी रामनगर और गुड्डू उर्फ मानवेन्द्र (उम्र 32 वर्ष) पुत्र हरनाम सिंह, निवासी रजपुरा (दोनों थाना अजीतमल, जनपद औरैया) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने इन दोनों को जसवन्तपुर लिंक रोड से करीब 100 मीटर दूर, मंसुखपुर रोशंगपुर पक्का रोड के पास छोटी नहर के किनारे से रात करीब 10:53 बजे दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना अयाना में मुकदमा अपराध संख्या 68/26, धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.