सिसवा बाजार/महराजगंज
महराजगंज जनपद में होनहार विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में होनहार विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नमस्कार फाउंडेशन और आरपीआईसी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस ‘नमस्कार मेधा सम्मान’ समारोह में बोर्ड परीक्षाओं और जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम और नायब तहसीलदार ने मेधावियों को थपथपाई पीठ
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता और विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने अपने हाथों से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल सौंपे।
इस अवसर पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। आज सम्मानित होने वाले बच्चे कल देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साहवर्धन हुआ।
रॉकेटरी ट्रेनिंग प्रोग्राम और 15 स्कूलों के बच्चे हुए सम्मानित
समारोह में सबसे पहले आरपीआईसी स्कूल के उन तकनीकी रूप से दक्ष विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दिनों कुशीनगर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘रॉकेटरी ट्रेनिंग प्रोग्राम’ में हिस्सा लेकर सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके उपरांत, जेईई मेंस की परीक्षा में शानदार 99 परसेंटाइल अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आरपीआईसी के छात्र अर्पित कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 15 विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें सर्वाधिक स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सिसवा बाजार स्थित आरपीआईसी स्कूल के रहे। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से:
कशिश गौड़, वसुधा पांडेय, साक्षी, हर्षिता, महक मद्धेशिया, कोमल जयसवाल, आस्था जयसवाल, एकता यादव, कृतिका जयसवाल, आर्या मिश्रा, रिमझिम मद्धेशिया, मंडावी जैसवाल, शिखा, शीतल गुप्ता, निशा चौधरी, रिया, आकाश चौरसिया, किरण विश्वकर्मा, वीरू, सत्यम कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, रवि, कृष्णा चौहान और मेहवश शामिल रहे।
चौथे जनपद में नमस्कार फाउंडेशन का सफल आयोजन, कई दिग्गज रहे मौजूद
आपको बता दें कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ‘नमस्कार फाउंडेशन’ द्वारा मेधावियों को प्रोत्साहित करने का यह शानदार अभियान अब तक उत्तर प्रदेश के चार अलग-अलग जनपदों में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।
इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता पंकज तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी नेता धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पंडित अवधेश चौबे, ओ.ए. जोसेफ, विसक चौरसिया सहित नमस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, शिक्षक और भारी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पंचायत निघासन से एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। वार्ड नंबर 14 दुर्गापुरम में पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे पिछले कई दिनों से मुख्य पाइपलाइन फटी हुई है, जिसके कारण रोजाना हजारों गैलन कीमती पीने का पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।@CMOfficeUP pic.twitter.com/o5UiWnBVn8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026













