महराजगंज:कटहरा-विशुनपुरवा मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की दी चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी जनसमस्या की खबर सामने आ रही है। यहाँ कटहरा से कबिलासपुर होते हुए बागापार टोला विशुनपुरवा जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल और जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी जनसमस्या की खबर सामने आ रही है। यहाँ कटहरा से कबिलासपुर होते हुए बागापार टोला विशुनपुरवा जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल और जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। सड़क की तत्काल मरम्मत और जलजमाव से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग, आज़ादनगर में सबसे बदतर हालात
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उक्त मुख्य मार्ग पिछले लंबे समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से जोखिम भरा हो गया है। विशेष रूप से कटहरा टोला आजादनगर में सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा नारकीय बनी हुई है, जहाँ के जानलेवा गड्ढे हर वक्त किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।

इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, राहगीर, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर हैं। आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

विशुनपुरवा गांव के पास लंबे समय से जलजमाव, प्रशासन मौन

ग्रामीणों का आरोप है कि विशुनपुरवा गांव के पास सड़क पर जलजमाव की समस्या महीनों से बनी हुई है। उचित जलनिकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच जमा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। आने वाले मानसून और बरसात के मौसम में हालात और भी ज्यादा भयावह हो जाते हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने और हादसों का ग्राफ बढ़ने का खतरा दोगुना हो गया है।

ठोस कदम नहीं उठाया तो करेंगे उग्र धरना-प्रदर्शन: रवींद्र जैन

जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार स्थानीय स्तर और संबंधित लोक निर्माण विभाग में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी और गहरा आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त मार्ग का तत्काल प्रशासनिक निरीक्षण कराया जाए, गड्ढों को भरवाकर सड़क की विशेष मरम्मत हो और विशुनपुरवा के पास जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस जनसमस्या पर कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से मिथिलेश सिंह, रामहरख साहनी, अर्जुन मौर्य, गिरिजेश शर्मा, नरेंद्र गौंड, ज्ञानप्रकाश राय, ऐनुद्दीन, नागमणि कुमार, धर्मेंद्र भारती, अरविंद पटेल, मुख्तार अली और रामसरन सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.