बुलंदशहर में युवक को गोली मारने वाले 3 और शातिर आरोपी गिरफ्तार, लखावटी नहर पुल से दबोचे; तमंचे और हुंडई कार बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना औरंगाबाद पुलिस ने जान से मारने की नीयत से युवक पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना औरंगाबाद पुलिस ने जान से मारने की नीयत से युवक पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चाकू और घटना में प्रयुक्त हुंडई उरा कार बरामद की है।

19 जून 2026 को निशार पुत्र मुन्शी निवासी ग्राम रजवाना ने थाने में तहरीर दी थी कि उसके पुत्र गुलजार को आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज मेरठ में चल रहा है और हालत अब सामान्य है। इस मामले में थाना औरंगाबाद पर मु0अ0सं- 215/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

23 जून को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखावटी नहर पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक पुत्र अजय पाल, प्रिंस पुत्र चमन और विनीत पुत्र इन्द्रपाल, सभी निवासी ग्राम रजवाना थाना औरंगाबाद के रूप में हुई है।

बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त कार UP 13CL 5261 बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रिंस शातिर अपराधी है। उस पर थाना औरंगाबाद में हत्या के प्रयास, SC/ST एक्ट और गुण्डा एक्ट समेत 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। रितिक और विनीत पर इसी घटना का मुकदमा है।

थाना प्रभारी मो0 असलम ने बताया कि इस घटना में पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह कुल 6 आरोपी अब तक पकड़े गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक मो0 असलम, उ0नि0 दानिश रजा, उ0नि0 अक्षय कुमार, उ0नि0 अभिषेक तेवतिया, का0 वीरेन्द्र, का0 अनेक, का0 आकाश, का0 प्रवीण।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.