महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारिश के बाद अचानक एक बाउंड्री वॉल भर-भराकर ढह गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारिश के बाद अचानक एक बाउंड्री वॉल भर-भराकर ढह गई। इस हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबकर 11 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड में नाली निर्माण के लिए इस दीवार के ठीक किनारे खुदाई की गई थी। हाल ही में हुई बारिश के कारण दीवार की नींव बेहद कमजोर हो गई और वह अचानक जमींदोज हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मलबा हटाया और मलबे में दबे किशोर को बाहर निकाला।
घायल बच्चे को अत्यंत गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य में बरती गई घोर लापरवाही के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026













