महराजगंज: कमरे में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता का शव ,इलाके में सनसनी

नौतनवा/महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह फीका भी नहीं पड़ा था और नए जीवन के सपने अभी आकार ही ले रहे थे, कि एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेत से लौटे सास-ससुर, तो अंदर से बंद था दरवाजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रेशमी यादव (उम्र 21 वर्ष) का विवाह बीते 8 मई को खैराटी निवासी दशरथ यादव के साथ हुआ था। शादी को अभी महज डेढ़ महीना ही बीता था। रेशमी का पति रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई में रहता है, जबकि उसके सास-ससुर सोमवार को खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद रेशमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब सास-ससुर खेत से काम खत्म करके वापस लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और कुंडी खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया और मामले की सूचना नौतनवा थाना पुलिस को दी।

अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ा गया दरवाजा, दृश्य देख स्तब्ध रहे लोग

घटना की गंभीरता और मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह, थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह तथा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही मृतका के मायके सोनौली थाना क्षेत्र के अरधा गांव में भी सूचना दी गई, जिसके बाद मृतका के पिता राजकिशोर यादव भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सबकी रूह कांप गई। नवविवाहिता रेशमी यादव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नौतनवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिस घर में डेढ़ महीने पहले तक शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं और उत्सव का माहौल था, आज वहां सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण और परिजन इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर शादी के इतने कम दिनों के भीतर ऐसा क्या हुआ जो रेशमी को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.