जौनपुर में अकीदत के साथ निकला कदीमी 6 मुहर्रम का जुलूस

जौनपुर

जौनपुर जनपद में “कर्बला के इतिहास में 6 मुहर्रम का दिन सब्र, सबात और इम्तिहान का वो अजीम दिन है, जिसे याद कर आज भी हर आंख नम हो जाती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में “कर्बला के इतिहास में 6 मुहर्रम का दिन सब्र, सबात और इम्तिहान का वो अजीम दिन है, जिसे याद कर आज भी हर आंख नम हो जाती है। इस ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए जौनपुर शहर में 6 मुहर्रम का पारंपरिक शिकायती जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी कर शोहदा-ए-कर्बला को पुरनम आंखों से नजराना-ए-अकीदत पेश किया।

कटघरा इमाम चौक से उठा कदीमी जुलूस, अकीदतमंदों ने किया मातम

कर्बला के इसी दर्द को याद करते हुए जौनपुर शहर में 6 मुहर्रम का मुख्य जुलूस कटघरा इमाम चौक से ठीक शाम 4:30 बजे पूरी रिवायती शान और अकीदत के साथ उठा। जुलूस अपने खादिम रास्ते से होते हुए शहर के प्रसिद्ध चारसू चौराहे पर पहुंचा। यहाँ शहर की मुकामी अंजुमनों ने बारी-बारी से बारगाह-ए-हुसैनी में पुरदर्द नौहाखानी की और सीनाजनी  करते हुए आगे बढ़े।

चारसू चौराहे से होते हुए यह मातमी जुलूस कल्लू के इमामबाड़े पहुंचा, जहां एक मजलिस (तकरीर) को खतीब ने खिताब किया और कर्बला के मसायब बयान किए। इसके बाद अकीदतमंदों ने अलम और ताबूत की जियारत की (मिलना कराया गया)। यहाँ से अंजुमन कौसरिया ने अपने दस्ते के साथ कमान संभाली और जुलूस को लेकर अपने कदीमी रास्ते से होते हुए हम्मांदरवाजा चौक पहुंची, जहां देर रात तक भारी मातम और नौहाखानी का सिलसिला चलता रहा।

अजमेरी मोहल्ला में तड़के 3:40 बजे मुनतवी हुआ जुलूस

हम्मांदरवाजा चौक से मातम करते हुए अकीदतमंद नसीरिया अरबी कॉलेज होते हुए अजमेरी मोहल्ला स्थित मरहूम मौलाना शमीम आलम के इमामबारगाह पहुंचे। यहाँ अंजुमन के सदस्यों ने आखिरी दौर की नौहाखानी और सीनाजनी की, जिसके बाद भोर में तड़के 3:40 बजे जुलूस को पूरी अकीदत के साथ समाप्त किया गया।

प्रशासन की मुस्तैदी और ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ की ग्राउंड रिपोर्टिंग

इस दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदर कोतवाली की कोतवाल मैडम और उनकी पूरी पुलिस टीम बेहद मुस्तैद दिखी। पुलिस टीम ने जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन में अपना पूरा सहयोग दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.