औरैया
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को मानवता और सेवा भाव की एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को मानवता और सेवा भाव की एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई। बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमा यादव ने कोर्ट और तहसील आने वाले फरियादियों, वकीलों और राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत (रूआबजा) के स्टाल की व्यवस्था की। उन्होंने खुद खड़े होकर राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया, जिसकी स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने जमकर सराहना की है।
गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में पारा लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। ऐसे में बिधूना तहसील और सिविल कोर्ट में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले वादकारियों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी जनसमस्या को भांपते हुए एडवोकेट रमा यादव ने सामाजिक सरोकार के तहत इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया।
वकीलों और आमजन ने जताया आभार
बुधवार सुबह से ही सिविल कोर्ट के मुख्य मार्ग पर राहगीरों को रोक-रोक कर शीतल शर्बत का वितरण किया गया। शर्बत पीने के बाद चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों और फरियादियों के चेहरे खिल उठे। परिसर में मौजूद साथी वकीलों, कोर्ट के कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों ने एडवोकेट रमा यादव के इस प्रयास को इस तपती गर्मी में एक महान और अनुकरणीय कार्य बताया। लोगों का कहना था कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम और इंसानियत को मजबूत करते हैं।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026





















