नरौरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 36 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो बरामद

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर नरौरा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत नरौरा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर नरौरा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत नरौरा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से 36 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

गांधी घाट के पास से हुई गिरफ्तारी

बुधवार, 15 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरौरा गंगा बैराज स्थित गांधी घाट पार्किंग के समीप गुन्नौर मार्ग पर संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो कार (संख्या UP 38 AH 6663) में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन को सीज कर दिया है।

संभल के रहने वाले हैं तस्कर

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान खेमपाल 23 वर्ष और मदनपाल 28 वर्ष निवासी ग्राम मईहुसैनपुर, थाना जुनावई, जनपद संभल के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध थाना नरौरा में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम की मुस्तैदी

इस कार्यवाही में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष राजपूत, उपनिरीक्षक प्रशांत यादव सहित कांस्टेबल अभिषेक पंवार, विकास, अमन और राहुल कुमार की मुख्य भूमिका रही। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.