शिकारपुर: मीरापुर गांव के खेत में लगी भीषण आग, आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के मीरापुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के मीरापुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस अग्निकांड में किसान डॉ. नरेंद्र की करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

ट्रैक्टर लेने गए थे परिजन, पीछे से भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, किसान डॉ. नरेंद्र के पुत्र सुंदर शर्मा घटना से कुछ समय पहले खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव गए थे। उनके वापस लौटने से पहले ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

आग की ऊँची लपटें देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और सीमित संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ बीघा की फसल जल चुकी थी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। इस घटना से क्षेत्र के अन्य किसानों में भी भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लेखपाल से तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.