मोमबत्ती से लगी आग में 22 महीने की बच्ची जिंदा जली, फर्श पर राख छूकर रोती रही मां

मेरठ

मेरठ जनपद के एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ मोमबत्ती से फैली आग की चपेट में आकर 22 महीने की एक मासूम बच्ची की झुलसकर मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ मोमबत्ती से फैली आग की चपेट में आकर 22 महीने की एक मासूम बच्ची की झुलसकर मौत हो गई।

घटना के समय बच्ची घर में अकेले सो रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर के रोशनदान से घना धुआँ उठता देख परिजन और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुँचे। जब तक वे आग पर काबू पाते और कमरे में दाखिल होते, तब तक बच्ची पूरी तरह जल चुकी थी।

हादसे के बाद, बच्ची की माँ का बुरा हाल था, वह फर्श पर अपनी बच्ची की राख छूकर बार-बार रोती रही। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह छोटी-सी लापरवाही एक परिवार के लिए असहनीय त्रासदी बन गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.