महराजगंज:DMऔर SP की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक,बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का किया अनुरोध

महराजगंज

महराजगंज जनपद में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सभी राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर अपनी पैठ मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलए नियुक्त करना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.