ओडिशा:पुरी रथ यात्रा में भगदड़ ,तीन श्रद्धालुओं की मौत,10 से अधिक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान आज सुबह पुरी में एक दुखद घटना घटित हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान आज सुबह पुरी में एक दुखद घटना घटित हुई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा श्रीगुंडिचा मंदिर के रथ के सामने उस समय हुआ जब अचानक भगदड़ मच गई।

मृतकों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है। घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

Voice Of News 24